फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेज-पांच में सड़क धंसने से ट्रक फंसा

विज्ञापन
मोहाली फेज-5 में सड़क धंसने से फंसा ट्रक जिसे जेसीबी मशीन की मदद से निकाला गया। -अमर उजाला - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
मोहाली। फेज-पांच में सड़क धंसने से रेत से भरा हुआ ट्रक फंस गया जिसे जेसीबी की मदद से निकाला गया। जानकारी के मुताबिक यह घटना फेज-पांच के मकान नंबर 1269 के सामने हुई। इलाका निवासी मदल लला बंसल, मुकुंद सिंह, बलबीर सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले एक नामी टेलीफोन कंपनी की तरफ से इलाके में अडंरग्राउंड तार बिछाए गए थे। तार डालने के बाद सड़क को बढ़िया तरीके से नहीं बनाया गया था। कुछ दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही थी जिससे जमीन कमजोर हो गई थी। इसी बीच जब रेत से भरा ट्रक गुजरा तो सड़क धंस गई। कांग्रेसी नेता बलजीत कौर व गुरमीत सिंह ने बताया कि उन्होंने सड़क धंसने संबंधी शिकायत जेई को फोन पर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें