फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने पिता-पुत्र को मारी टक्कर, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गांव बलौंगी में स्कूटी पर जा रहे पिता-पुत्र को राॅन्ग साइड से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे पिता ने बेटे का तो बचाव कर लिया लेकिन खुद ट्रक के साथ स्कूटी समेत करीब 30 मीटर तक घसीटते चले गए। इससे उनके पैर में काफी चोट आई है। उन्हें फेज-6 सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां जांच में पता चला है कि उनके दाएं पैर का मांस फट गया है। उनके कहने पर डॉक्टर ने संबंधित थाना पुलिस को सूचना दे दी है। घायल की पहचान गांव बड़माजरा निवासी जसकरण सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

घायल जसकरण सिंह ने बताया कि बुधवार को वह स्कूटी पर करीब एक बजे गांव बलाैंगी में स्कूल से अपने बेटे को लेने गए थे। जब बेटे को लेकर वापस आ रहे थे तो वह बलाैंगी से बड़माजरा की ओर मुड़ने लगे। तभी राॅन्ग साइड से तेजी से आ रहे एक ट्रक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही जसकरण सिंह ने बेटे का बचाव करते हुए उसे स्कूटी से वहीं धक्का देकर उतार दिया। लेकिन खुद स्कूटी में फंसे रह गए और ट्रक उन्हें स्कूटी समेत करीब 30 मीटर दूर तक घसीटता ले गया। इससे उसके पैर से काफी खून बहने लगा। उन्होंने ट्रक चालक को रोका और मौके पर पीसीआर बुलाकर घटना की सूचना दी। पीसीआर पार्टी ने उनके भाई को बुलाकर अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें