फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर तोड़कर पार्किंग में घुसा ट्रक, कार को चपेट में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। खरड़-चंडीगढ़ हाईवे के किनारे स्थित होटल के बाहर सोमवार रात ट्रक ने पार्किंग में खड़ी कार को चपेट में ले लिया। हालांकि उस समय कार में कोई नहीं था। कार चालक ने इस संबंधी पुलिस हेल्प लाइन पर फोन किया लेकिन सुबह तक पुलिस घटना स्थल पर नहीं पहुंची। इसके बाद कार चालक ने डीजीपी व सीएम को मामले की शिकायत दी।
विज्ञापन

चंडीगढ़ के बिजनेसमैन अरविंदर सिंह ने बताया कि वह सोमवार को होटल में जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए गए थे। रात साढ़े दस बजे जब वह होटल के अंदर थे तो एक ट्रक डिवाइडर तोड़कर होटल की पार्किंग में घुस गया। ट्रक ने उनकी कार को चपेट में ले लिया। आवाज सुनकर जब वह होटल से बाहर आए तो ट्रक चालक वहां से फरार हो गया था। कंट्रोल रूम में फोन करने के बाद भी पुलिस नहीं आई। परंतु बाद में उन्हें कंट्रोल रूम से फोन आया कि आपकी सहायता के लिए पुलिस आई थी कि नहीं। मना करने पर हेल्पलाइन वालों ने खुद थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें