फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बिजली के कटों से परेशान तीन कॉलोनी वासियों ने लगाया सड़क पर जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर में पटियाला रोड पर स्थित शिवालिक विहार, सिटी एनक्लेव और शिवा एनक्लेव कॉलोनी वासियों की ओर से बीते करीब 10 दिन से बिजली की घटिया सप्लाई से परेशान होकर लोगों ने मंगलवार को सड़क पर जाम लगाकर अपना रोष प्रदर्शन किया। कॉलोनी वासियों का आरोप है कि बीते 10 दिन में उनकी कॉलोनी में लगातार तीन बार बिजली का ट्रांसफार्मर जल चुका है। इस कारण उनको इस भयंकर गर्मी में सारी रात बिना बिजली के काटनी पड़ रही है। कॉलोनी वासियों ने पंजाब सरकार और पावरकॉ के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। उन्होंने कहा कि अगर पावरकॉम ने उनको निर्विघ्न बिजली मुहैया नहीं करवाई तो उनके द्वारा पटियाला मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया जाएगा। इस संबंधी वार्ड नंबर 27 की पार्षद रेनू नेहरू के पति पवन नेहरू, सुभाष गोयल, गुरदीप सिंह, पवन कुमार, सोहन सिंह, सुरेंद्र शर्मा, राजकुमार, विश्वनाथ शर्मा, आकाश मेहता, ममता रानी, जसवीर कौर, मंजू नगर, ममता गुप्ता, दयारानी, करमचंद, धर्मपाल त्यागी, सुमन झा, पवन ठाकुर, डिंपल रानी, ओम प्रकाश चौहान, हेमंत कुमार, सहगल सहित अन्य कॉलोनी वासियों ने बताया कि जून के महीने में पढ़ रही भयंकर गर्मी में भी पावरकॉम उनको बिजली सप्लाई देने में नाकाम है। उन्होंने बताया कि बीते 10 दिन में उनकी कॉलोनी को बिजली सप्लाई करने वाला ट्रांसफार्मर तीन बार सड़ चुका है। उन्होंने आरोप लगाया के हर बार उनको अपनी जेब से पैसे खर्च करके ट्रांसफार्मर अपनी गाड़ी पर मंगवाना पड़ता है जबकि इसकी सारी जिम्मेदारी पावरकॉम विभाग की होती है। बिजली की सप्लाई न मिलने के कारण कॉलोनी वासियों द्वारा सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक गर्मी के बावजूद जाम लगा कर रखा गया। इस दौरान जानकारी के बावजूद पावरकाम के किसी भी अधिकारी ने धरना दे रहे लोगों की खबर नहीं ली।
विज्ञापन




गर्मी के कारण लगी बिजली की तारों को आग

पड़ रही भयंकर गर्मी के कारण रात करीब साढ़े दस बजे गाजीपुर की विश्रांति सिटी कॉलोनी में बिजली की तारों को आग लग गई। आग लगने के कारण बिजली के तार नीचे गिरने शुरू हो गए। इस दौरान बिजली के खंभे से लटक रही इंटरनेट के तार को भी आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने पर फायर विभाग की गाड़ी को भी मौके पर बुलाया गया लेकिन उससे पहले ही कॉलोनी वासियों द्वारा तारों पर रेत फेंककर आग पर काबू पर लिया गया था। बिजली विभाग की कोशिशें के बावजूद सुबह करीब 4 के बाद बिजली सप्लाई शुरू हो सकी। बिजली न होने के कारण छोटे-छोटे बच्चे तथा बुजुर्ग गर्मी में तड़पते नजर आए। इसके पहले भी रविवार की रात के समय बिजली सप्लाई 3 बजे के बाद ही शुरू हो सकी। विश्रांति सिटी कॉलोनी में बीते 2 दिन से बिजली न होने के कारण कॉलोनी वासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनी वासियों का कहना है कि कॉलोनी में सिर्फ दो ट्रांसफार्मर से बिजली सप्लाई हो रही है जब के इस कॉलोनी में 10 अन्य नए ट्रांसफार्मर लगाए जाने हैं। जब के नगर परिषद द्वारा बिजली विभाग को ट्रांसफार्मर की सारी अदायगी करने के बावजूद विभाग नए ट्रांसफार्मर लगाने में टालमटोल कर रहा है। कॉलोनी वासियों का कहना है कि अगर पावरकॉम उनकी काॅलोनी में नए ट्रांसफार्मर लगवा देता है तो उनकी काॅलोनी में ओवरलोड की समस्या खत्म हो जाएगी।


कोट्स

इन कॉलोनी को बिजली सप्लाई करने वाले बिजली ट्रांसफार्मर की कैपेसिटी कम होने के कारण इन कॉलोनी के निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बीते समय दौरान इस ट्रांसफार्मर के साथ सब कुछ ठीक चल रहा था। अचानक बिजली की मांग बढ़ जाने के कारण ट्रांसफार्मर ओवरलोड होकर सड़ रहा था। अब कॉलोनी की लोड कैपेसिटी को ध्यान में रखते हुए दुगनी कैपेसिटी का ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है, जिसके बाद इन कॉलोनी में बिजली की समस्या खत्म हो जाएगी। -मेजर सिंह, एसडीओ टेक-1, पावरकॉम जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें