फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: खेलों से जुड़े खिलाड़ियों की प्रतिभा पहचान के लिए ट्रायल चार अगस्त को

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। युवाओं को जमीनी स्तर पर खेलों के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से प्रतिभा पहचान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत 4 अगस्त को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक पोलो ग्राउंड, पटियाला में ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। इनमें साहिबजादा अजीत सिंह नगर, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, मालेरकोटला के लड़के-लड़कियां (12 से 14 वर्ष) भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

प्रतिभा पहचान कार्यक्रम के संयोजक और महाराजा रणजीत सिंह अवाॅर्डी जगदीप सिंह काहलों ने बताया कि प्रतिभा पहचान कार्यक्रम पूरे पंजाब में चलाया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना है। खासकर पंजाब में साइक्लिंग को बढ़ावा मिल सके, इसके तहत खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की अकादमियों में भेजा जाएगा, जहां उनके आवास, भोजन, प्रशिक्षण, खेल उपकरण मुफ्त उपलब्ध कराए जाएंगे।

काहलों ने बताया कि पंजाब के सभी जिलों से युवाओं का चयन ट्रायल के माध्यम से किया जाना है और चयनित खिलाड़ियों को दिल्ली में अंतिम ट्रायल के लिए भेजा जाएगा। उक्त पांचों शहरों से से 2010, 2011, 2012 में पैदा हुए युवक और युवतियां (12 से 14 वर्ष) ट्रायल में भाग ले सकते हैं। इन ट्रायल्स में एथलीटों को स्टैंडिंग ब्रॉड जंप, हाई जंप (वर्टिकल) और लड़कों के लिए 1600 मीटर और लड़कियों के लिए 800 मीटर की दौड़ कराई जाएगी।
विज्ञापन

उक्त पांचों शहरों में ट्रायल 4 अगस्त को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक पोलो ग्राउंड, पटियाला में होंगे, इच्छुक खिलाड़ियों को आधार कार्ड, प्रासंगिक आयु प्रमाण पत्र, 04 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ 4 अगस्त को पोलो ग्राउंड, पटियाला के स्टेडियम में लाना होगा। वहीं, अधिक जानकारी के लिए प्रतिभा पहचान कार्यक्रम समिति प्रभारी बख्शीश सिंह से फोन नंबर 9872409600 पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें