चंडीगढ़। हॉकी इंडिया जूनियर महिला नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन ओडिशा में 27 जून से 7 जुलाई तक किया जाना है। इसमें हिस्सा लेने वाली चंडीगढ़ टीम के चयन के लिए हॉकी के ट्रायल लिए जा रहे हैं। यह ट्रायल 7 जून को दोपहर दो बजे हॉकी स्टेडियम सेक्टर-42 में लिए जाएंगे। यह जानकारी देते हुए हॉकी चंडीगढ़ के जनरल सेक्रेटरी अनिल वोहरा ने बताया कि 1 जनवरी, 2004 के जन्मतिथि या इसके बाद की तिथि वाले खिलाड़ी ट्रायल दे सकते हैं। यह खिलाड़ी हॉकी चंडीगढ़ से पंजीकृत (रजिस्ट्रेशन) भी होने चाहिए।