फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज आंधी से उखड़े पेड़, सड़क पर आ गिरे

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। तेज आंधी से दर्जनों की संख्या में पेड़ उखड़कर सड़क पर गिर गए, जिस कारण लोगों को आवाजाही के दौरान भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर, मामले की सूचना मिलने के बाद जंगलात विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क पर गिरे पेड़ों को हटाया और आवाजाही को बहाल किया। जानकारी के मुताबिक, गांव नाभा से हाई ग्राउंड रोड के दोनों ओर पेड़ लगे हुए हैं, जो शनिवार देर रात आई तेज आंधी के बाद जमीन से निकलकर उखड़ गए और सड़क के बीचोंबीच गिर गए। अगली सुबह जब लोग अपने कार्यों को लेकर सड़क पर पहुंचे तो उनके लिए रास्ता पूरी तरह से बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें