फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों की आरसी पर पता बदलना हुआ आसान, आरटीए ने दी ऑनलाइन सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में दो और चार पहिया वाहन मालिकों को अपने वाहनों की आरसी पर दिया गया पता बदलवाना अब आसान हो गया है। इसके लिए आरटीए की ओर से लोगों को राहत देते हुए ऑनलाइन पोर्टल पर पता बदलवाने की सुविधा दी गई है। इसके जरिए वाहन मालिक अपने वाहनों की आरसी पर दर्ज अपने पते को बदल सकेंगे। यह जानकारी आरटीए सुखविंदर कुमार ने ‘अमर उजाला’ के साथ साझा की है। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा को देखते हुए विभाग की ओर से समय-समय पर बदलाव किए जाते हैं और यह बदलाव का फैसला लोगों की परेशानियों को कम करने के लिए लिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक वीआईपी जिले में हजारों की संख्या में नए वाहन खरीदने वाले लोगों की ओर से अपने पते पर वाहनों का पंजीकरण करवाया होता है और अधिकतर लोग गांव से होते हैं या अलग-अलग राज्यों से आए लोग सोसाइटी में किराए के घर लेकर रहते हैं। लोगों की ओर से खरीदे जाने वाले नए वाहन के पंजीकरण के दौरान वह पता दर्ज करवाना होता है, जहां पर व्यक्ति परिवार के साथ रहता है। जबकि कुछ समय के बाद लोग अपने घर खरीद लेते हैं या फिर अन्य राज्यों में शिफ्ट हो जाते हैं। लेकिन उनके वाहन की आरसी पर दर्ज जानकारी पुराने घरों की होती है, जिसका असर यह होता है कि अलग-अलग राज्यों में चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में अगर व्यक्ति का कैमरों के जरिये ऑनलाइन चालान कट जाता है तो वो चालान की पर्ची वाहन की आरसी पर दर्ज पते पर पहुंचती है। ऐसे में चालान कट जाने की जानकारी न होने के कारण व्यक्ति को बाद में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
वाहन बेचने में होती है परेशानी
जानकारी के मुताबिक आरटीए में सैकड़ों की संख्या में लोग अपने सेकेंड हैंड वाहनों पर मालिकाना हक बदलवाने के लिए आवेदन देते हैं। लेकिन उनका आवेदन इसलिए रद्द हो जाता है क्योंकि ऑनलाइन कैमरों से जारी हुए चालान का भुगतान नहीं हो पाता। दूसरी ओर वाहनों के मालिक को पहले अपने बकाया चालान का भुगतान करना होता है और फिर अपने वाहन को बेचने के लिए आवेदन दे सकता है। आलम यह है कि लंबे समय से कुछ लोगों ने सेकेंड हैंड वाहन तो खरीद लिए, लेकिन पंजीकरण आज तक उनके नाम पर दर्ज नहीं हुआ और लंबे समय से अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर काटकर परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

ऑनलाइन चालान में आती है दिक्कत
मोहाली, चंडीगढ़ और पंचकूला में आवाजाही करने वाले वाहन चालकों का कैमरों की वजह से ऑनलाइन चालान कट जाता है, जो सीधा लोगों के घर पहुंचता है। लेकिन कुछ लोगों को छोड़कर बाकी लोगों के वाहनों की आरसी पर सही पता नहीं होता और चालान मालिक तक नहीं पहुंच पाता। ऐसे में लोगों ने इसकी शिकायत आरटीए विभाग से की थी, इनकी मांग पर विभाग की ओर से सुविधा प्रदान कर दी गई है, जिससे लोग अपने वाहनों पर सही पता अपडेट करवा सकें।
विज्ञापन

-सुखविंदर कुमार, आरटीए, मोहाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें