फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: फर्स्ट-एड, सर्च एंड रेस्क्यू, फायर फाइटिंग का दिया जाएगा प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-78 स्थित रत्न इंस्टीट्यूट में सात दिवसीय सिविल डिफेंस कम्युनिटी बिल्डिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 10 फरवरी तक चलेगा। डिप्टी कमिश्नर मोहाली-कम-कंट्रोलर सिविल डिफेंस मोहाली कोमल मित्तल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन एडिशनल कंट्रोलर सिविल डिफेंस मोहाली-कम-जिला कमांडर पंजाब होम गार्ड्स रूपनगर गुरिंदर पाल ने किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में रत्न इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों सहित कुल 360 आम नागरिकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

सात दिन के इस प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सिविल डिफेंस की बुनियादी ट्रेनिंग दी जाएगी। इसमें फर्स्ट-एड, सर्च एंड रेस्क्यू, फायर फाइटिंग और प्राकृतिक व मानव निर्मित आपदाओं से निपटने की आवश्यक जानकारी शामिल है। गुरिंदर पाल ने बताया कि कोई भी आम नागरिक सिविल डिफेंस की यह ट्रेनिंग प्राप्त कर सकता है। इसके लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए और आवेदन के समय दो फोटो और आधार कार्ड अनिवार्य है। कार्यक्रम के दौरान रत्न इंस्टीट्यूट के चेयरमैन सुंदर लाल, सिविल डिफेंस मोहाली के इंचार्ज इंस्पेक्टर नारायण शर्मा, इंस्पेक्टर सुदर्शन सिंह अटवाल, हवलदार/इंस्ट्रक्टर विजय कुमार, हवलदार/इंस्ट्रक्टर प्रेम नारायण सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें