ज़ीरकपुर। सुखना हेडवर्क्स की ओर से सुखना चो में अतिरिक्त पानी छोड़ने के मद्देनजर जिला एसएएस नगर की उपायुक्त कोमल मित्तल ने जीरकपुर के सुखना चो के बलटाना पुल का डीसी ने दौरा कर स्थिति का लिया जायजा
उन्होंने बताया कि एहतियातन बलटाना में स्थित सुखना चो के पुल और मुबारकपुर काजवे पर यातायात रोक दिया गया है ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। डीसी मित्तल ने बताया कि अतिरिक्त उपायुक्त (शहरी विकास) अनमोल सिंह धालीवाल को जीरकपुर और डेराबस्सी सहित शहरी क्षेत्रों से गुजरने वाली नदियों/नालों में पानी के बहाव पर नजर रखने और यातायात को अस्थायी रूप से रोकने के लिए तैनात किया गया है। डीसी ने कहा कि सुखना चाे और घग्गर नदी के आसपास निवासियों को इन जल स्रोतों की ओर नहीं जाना चाहिए और बलटाना पुल और मुबारकपुर कॉजवे को छोड़कर आवाजाही के लिए विभिन्न वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना चाहिए।
किसी भी जानकारी के लिए निम्नलिखित नियंत्रण कक्ष नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। डीसी कार्यालय नियंत्रण कक्ष: 0172-2219506 और मोबाइल: 76580-51209, सब-डिवीजन डेराबस्सी: 01762-283224 पर संपर्क किया जा सकता है।