फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान, 9 दिन में काटे 2420 चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने जीरकपुर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर मनफूल सिंह की अगुवाई में 1 से 9 मार्च 2026 तक चलाया गया। इस दाैरान 2420 लोगों के चालान काटे गए। यह अभियान कालका चौक, पटियाला चौक, वीआईपी रोड, एमसीडी से छत रोड, पूजा प्लाज़ा, बलटाना रोड, ढकोली रोड, सिंहपुरा रोड और एकेएम के पास विशेष नाकाबंदी कर की गई। ट्रैफिक पुलिस जीरकपुर के प्रभारी इंस्पेक्टर मनफूल सिंह के अनुसार अधिकतर चालान बिना हेलमेट वाहन चलाने, ट्रिपल राइडिंग, गलत पार्किंग, बिना दस्तावेज वाहन चलाने, सीट बेल्ट न लगाने और तेज रफ्तार जैसे मामलों में किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें