फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ट्रैफिक पुलिस ने ड्रंकन ड्राइव समेत 55 के चालान काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। नए साल के आगमन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से बुधवार रात जीरकपुर ट्रैफिक पुलिस ने व्यापक स्तर पर सघन जांच अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशानुसार शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर नाके लगाकर वाहनों की गहन जांच की गई और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई। इस अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने ड्रंकन ड्राइव के कुल चार चालान किए, जबकि अन्य ट्रैफिक उल्लंघन के 55 चालान काटे। पुलिस की इस कार्रवाई से नियम तोड़ने वालों में हड़कंप मचा रहा। ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर गुरबीर सिंह ने बताया कि नए साल के मद्देनजर शहर में जगह-जगह नाकाबंदी की गई थी। कालका चौक, पटियाला चौक, वीआईपी रोड सहित कई अहम स्थानों पर पुलिस नाके लगाए गए। जहां हर आने-जाने वाले वाहन की जांच की गई। इंस्पेक्टर गुरबीर सिंह ने बताया कि इस तरह के अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आने वाले समय में भी इस प्रकार के चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेंगे और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें