फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: न्यू बस स्टैंड पर ट्रैफिक लाइटें ठप, बनी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर सड़कों पर ज्यादातर ट्रैफिक लाइटें ठप पड़ी हैं। इस कारण शहर में सुबह और शाम के समय जाम लगा रहा है। बुधवार को फेज 6 स्थित न्यू बस स्टैंड पर सुबह से लेकर शाम तक पिछले दो दिनों से ट्रैफिक लाइटे बंद पड़ी है। जिस कारण लाइट बंद रहने से भारी जाम लग रहा है। सुबह के समय लोग ऑफिस जाने और शाम को घर लौटने की जल्दी में जाम में फंस रहे है। लाइट खराब होने के कारण चारों ओर से आने वाले वाहन आपस में टकराने की स्थिति बनी रहती है। लोगों ने जब अपने-अपने हिसाब से वाहन निकालने की कोशिश की तो स्थिति और ज्यादा बिगड़ गई। सबसे चिंताजनक बात यह रही कि इस पूरे समय दौरान मौके पर ट्रैफिक पुलिस का एक भी जवान मौजूद नहीं था। नतीजतन लोग खुद ही ट्रैफिक को नियंत्रित करने की कोशिश करते रहे लेकिन व्यवस्था संभालना मुश्किल हो रहा है। यहां पर अक्सर ट्रैफिक लाइटें बंद रहती है। जब ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी इस प्वाइंट पर डयूटी देतें है तो उस समय लाइटें जलती है लेकिन उनके गायब होने के बाद लाइटें भी बंद हो जाती है। यहीं नहीं शहर में अन्य स्थानों पर भी यही हाल है। शहर के कई ऐसे लाइट प्वाइंट है जहां पर ट्रैफिक लाइटें बंद रहती है या तो ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी गायब रहते हैं। इस समस्या के कारण लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें