फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बिजली कट के चलते आईटीआई चौक की ट्रैफिक लाइट बंद, यातायात बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित आईटीआई चौक की ट्रैफिक लाइट शनिवार को सुबह 10 से डेढ़ बजे तक बिजली कट के चलते बंद हो गई। इस कारण चौक पर आवाजाही बाधित होने से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। ट्रैफिक को दुरुस्त करने के लिए ट्रैफिक पुलिस के कई घंटे पसीने छूटे रहे। दोपहर दो बजे बिजली आने पर ट्रैफिक लाइट चालू होने पर लोगों के साथ ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित आईटीआई चौक काफी व्यस्त चौक है। चौक के एक ओर लालड़ू गांव तो दूसरी और दर्जन से ज्यादा गांव, कॉलेज, फैक्टरियों के अलावा हंडेसरा से होते हुए नारायणगढ़ जाने वाली सड़क है। इस कारण चौक पर काफी आवाजाही रहती है। इस चौक पर काफी भयंकर हादसो में दर्जनों लोगों की मौत व सैकड़ों लोगों के जख्मी होने के बाद प्रशासन ने यहां हादसों को देखते हुए ट्रैफिक लाइट लगवाई गई। इसकी देखरेख नगर काउंसिल लालड़ू को सौंपी गई।
विज्ञापन

शनिवार को बिजली सप्लाई बंद होने के कारण ट्रैफिक लाइट भी बंद हो गई जिस कारण चौक से निकलने वाली ट्रैफिक अवस्था अस्त-व्यस्त हो जाने से यातायात अवरुद्ध हो गई। ट्रैफिक कंट्रोल कर रहे पुलिस जवान ने बताया कि बिजली सप्लाई बंद होने के कारण ट्रैफिक लाइट बंद होने से दिक्कत आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें