लांडरां / बनूड़। ट्रैफिक पुलिस बनूड़ के इंचार्ज एसआई मनजीत सिंह ने चालक को महंगा मोबाइल लौटा दिया। ट्रैफिक इंचार्ज ने बताया कि दो दिन पहले ट्रैफिक पुलिस के मुलाजिमों को बनूड दफ्तर के पास सड़क के किनारे एक महंगा मोबाइल मिला। कल इस मोबाइल पर बरेली के गांव चौपरा भोजपुरी निवासी रिंकू गिरी पुत्र पुरुषोत्तम गिरी का फोन आया कि यह मोबाइल फोन उसका है। उसने बताया कि कल जब वह ट्रक लेकर पंजाब आया था और नाके पर ट्रक के कागजात दिखा रहा था, तो यह मोबाइल फोन वहीं गिर गया था। इस पर ट्रैफिक इंचार्ज ने बताया कि यह मोबाइल फोन ट्रैफिक पुलिस बनूड़ के कार्यालय में है। संवाद