फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्केट्स से अवैध कब्जे हटवाएगा व्यापार मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। व्यापार मंडल मोहाली की बैठक प्रधान विनीत वर्मा की अगुवाई में आयोजित की गई। इसमें दुकानदारों और व्यापारियों को पेश आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर मंडल के महासचिव सरबजीत सिंह पारस ने बताया कि बैठक में शहर के विभिन्न बाजारों में किए गए अवैध कब्जों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया, क्योंकि अवैध कब्जों के कारण दुकानदारी प्रभावित होती है। साथ ही बाजार में पार्किंग की समस्या भी आती है। इसलिए इन कब्जों को हटाना जरूरी है। यहां पर यह भी फैसला लिया गया कि विभिन्न बाजारों में अवैध कब्जे हटवाने के लिए व्यापार मंडल मोहाली अपनी टीम बनाकर शहर में विशेष मुहिम चलाएगी। संबंधित अधिकारियों से संपर्क करके यह अवैध कब्जे हटाए जाएंगे।
मोटर मार्केट के लिए जगह अलॉट करने के बावजूद मोटर मार्केट के दुकानदारों को दुकानें न देने का मुद्दा भी उठाया गया। इस पर फैसला लिया गया कि व्यापार मंडल दुकानदारों को दुकानें दिलवाने के लिए अधिकारियों के साथ संपर्क करेगा और दुकानदारों को दुकानें दिलवाई जाएंगी। साथ ही यह भी फैसला लिया गया कि फायर ब्रिगेड संबंधी दुकानदारों और व्यापारियों को जो समस्याएं हैं, उसके हल के लिए अधिकारियों से तालमेल किया जाएगा। इस अवसर पर चेयरमैन शीतल सिंह, सुरेश गोयल, अकविंदर सिंह गोसल, हरप्रीत सिंह, राजपाल चौधरी, सोहन लाल, प्रेम अरोड़ा, कर्म चंद, फौजा सिंह और आत्माराम अग्रवाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें