फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ट्रैक्टर ट्राली ने एक्टिवा को मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। बरवाला रोड पर बीती रात सड़क हादसे में एक एक्टिवा सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान जीरकपुर निवासी जसविंदर सिंह के रूप में हुई है। उसके सुसराल डेराबस्सी के गांव ईसापुर में भी मातम फैल गया है। सरकारी अस्पताल में रिश्तेदार और भारी संख्या में परिवार के सदस्य जमा हो गए। जांच अधिकारी रणजीत सिंह ने बताया कि मृतक जसविंदर सिंह अपने एक साथी के साथ एक्टिवा पर सवार होकर बरवाला रोड से डेराबस्सी की तरफ आ रहा था। जब वह डेराबस्सी के पास पहुंचा तो ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। एक्टिवा पर सवार दोनों लोग गिरकर घायल हो गए। दोनों को डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जसविंदर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें