फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में ट्रैक्टर सवार व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। थाना सोहाना के अधीन आते लांडरां, बनूड रोड पर हुए ट्रैक्टर ट्राली और कैंटर के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान 55 वर्षीय तेजा सिंह मूल निवासी बठिंडा और हाल निवासी मोहाली के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक तेजा सिंह खेतों में काम खत्म कर ट्रैक्टर पर अपने वापस जा रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कैंटर ने उसकी ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी। जिससे तेजा सिंह गंभीर रूप में जख्मी हो गया। उसे गंभीर हालत में फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस मौके पर मौजूद लोगों ने कैंटर का नंबर नोट कर पुलिस को दे दिया था। सोहाना थाने की पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें