खरड़। भारतीय किसान यूनियन लखोवाल की मीटिंग जिला प्रधान दविंदर सिंह देहंकला की अध्यक्षता में हुई। इसमें 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च निकालने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर जसपाल सिंह नियामियां ने बताया कि इस ट्रैक्टर मार्च में खरड़ क्षेत्र के लगभग दो सौ ट्रैक्टर शामिल होंगे। ट्रैक्टर मार्च भागोमाजरा टोल प्लाजा से सुबह 11 बजे ट्रैक्टर मार्च शुरू होगा और एसडीएम दफ्तर खरड़ से होता हुआ अनाज मंडी खरड़ में समाप्त होगा।