टावर के विरोध में विधायक से मिले लोग
- फोटो : अमर उजाला
फेज-10 के मकान नंबर 2282 में लगाए जा रहे मोबाइल टावर का विरोध कर रही सिटीजन वेलफेयर काउंसिल की मांग पर वीरवार को विधायक बलबीर सिंह सिद्धू फेज-10 पहुंचे। इलाका निवासियों ने टावर हटवाने की मांग करते हुए उन्हें एक मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र लेने के बाद सिद्धू ने इलाका निवासियों को भरोसा दिया कि इस जगह से यह टावर हटवाने के लिए किए जा रहे संघर्ष में वह उनके साथ हैं। हर हालत में टावर को मकान पर लगने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने इस मौके पर डीसी मोहाली से फोन पर बात की। इस पर डीसी ने इलाका निवासियों के एक दल को मिलने के लिए कहा। इस मौके पर संस्था के रिपुदमन सिंह रूप, बलजीत सिंह, अरविंदर पाल सिंह, रंजीवन सिंह, गुरप्रीत कौर, गुरमीत सिंह टोहड़ा, मलकीयत सिंह, हजारा सिंह और बख्शीश सिंह मौजूद रहे।