फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पांच दिन से बंद पड़ा है शौचालय, दुकानदार और राहगीर परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-1 बैरियर के पास स्थित सार्वजनिक शौचालय नंबर-10 पांच दिनों से बंद है। इसके कारण आसपास के दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों में इस बुनियादी सुविधा के लगातार बंद रहने से नाराजगी है। स्थानीय निवासियों प्रवेश और ललित ने बताया कि शौचालय का ताला नहीं खुला है। बाजार में रोजाना बड़ी संख्या में ग्राहक और दुकानदार आते हैं। शौचालय बंद होने से उन्हें खुले में पेशाब करने को मजबूर होना पड़ रहा है। इससे आसपास गंदगी और दुर्गंध फैल रही है। इसका बुरा असर दुकानदारों, परिवारों और राहगीरों पर पड़ रहा है। लोगों ने नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने शौचालय को जल्द खुलवाने और नियमित सफाई की मांग की है। निवासियों ने नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर सरबजीत सिंह समाना से अपील की है। उन्होंने निगम आयुक्त से भी मामले का संज्ञान लेने को कहा है। लोगों ने शौचालय नंबर-10 को तुरंत दोबारा शुरू करवाने की मांग की है। यह बुनियादी सुविधा जल्द से जल्द बहाल होनी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें