फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज राज्य के डाक्टर करेंगे मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए अब शुक्रवार को डाक्टर कूच करेंगे। छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के विरोध में ज्वाइंट गवर्नमेंट डॉक्टर कॉर्डिनेशन कमेटी के आह्वान पर राज्य भर से मेडिकल और वेटरनरी डाक्टर मोहाली के फेज 6 स्थित सिविल अस्पताल पहुंचेंगे। जहां से मुख्यमंत्री के चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास तक रोष मार्च निकाला जाएगा। कमेटी ने मोहाली और चंडीगढ़ प्रशासन को इसकी सूचना भी दे दी है।
विज्ञापन

छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार एनपीए में कटौती का विरोध कर रहे राज्य के सरकारी डाक्टर पिछले दो हफ्तों से हड़ताल पर हैं। हालांकि डाक्टर्स अपनी इस हड़ताल के दौरान काले बिल्ले लगाकर मरीजों को देख रहे हैं। सरकार ने डाक्टर्स को एनपीए को लेकर उचित फैसला लेने का भरोसा दिया था। डाक्टर्स अब इस बात से नाराज हैं कि भरोसा दिए जाने के बावजूद सरकार ने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया। इसके चलते राज्य के मेडिकल और वेटरनरी डाक्टर्स शुक्रवार को मोहाली के फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल से मुख्यमंत्री के सरकारी आवास की तरफ शांतिमय रोष मार्च निकालेंगे। इस संबंध में ज्वाइंट कमेटी सदस्य जिसमें पीसीएमएस एसोसिएशन के प्रधान गगनदीप सिंह, वेटनरी ऑफिसर एसोसिएशन के प्रधान डॉक्टर सरबजीत सिंह रंधावा, पीसीएमएसए के वाइस प्रधान डॉ. गगनदीप सिंह शेरगिल, डेंटल एसोसिएशन की प्रधान डॉ. पवनप्रीत कौर, आयुर्वेदिक एसोसिएशन के प्रधान डॉ. संजीव पाठक और होम्योपैथी एसोसिएशन के प्रधान डॉ. बलविंदर सिंह ने कहा कि बार-बार पत्र लिखने के बाद भी सरकार की और से कोई फैसला नहीं लिया गया है।
पंजाब स्टेट वेटरनरी ऑफिसर एसोसिएशन के महासचिव डॉ. दर्शन खेड़ी ने कहा कि डॉक्टरों की ओर से हड़ताल मेडिकल और वेटरनरी प्रणाली को बचाने के लिए शुरू की गई है। ज्वाइंट कमेटी की ओर से सरकार के द्वारा किए जा रहे निजीकरण की नीति का सख्त विरोध किया जाता रहा है। ऐसे में छठे वेतन आयोग की सिफारिशों में वेतन को कम कर के डॉक्टरों का मनोबल गिरने का भी काम किया गया।
विज्ञापन

चलो चंडीगढ़ के नारे के साथ तैयारियां पूरीं
सिविल अस्पताल के सीनियर डॉक्टर परमिंदर सिंह ने कहा कि सभी मेडिकल और वेटरनरी डॉक्टरों की ओर से निकाले जाने वाली रैली को 23 को चलो चंडीगढ़ का नारा दिया गया है। इस संबंधी सभी तैयारियां कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि करीब 5000 मेडिकल और वेटरनरी डॉक्टर इस मार्च में भाग लेंगे। इस संबंध में ज्वाइंट कमेटी की ओर से पंजाब के गवर्नर के साथ-साथ, मोहाली प्रशासन और चंडीगढ़ प्रशासन को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पंजाब भर के सिविल अस्पतालों में हड़ताल के बीच भी इमरजेंसी और कोविड ड्यूटी डॉक्टरों द्वारा दी जाएगी। वहीं, इमरजेंसी में दो ईएमओ तैनात रहेंगे। हालांकि ओपीडी को बंद रखा जाएगा। रोष मार्च सुबह 10 बजे शुरू होगा। पंजाब भर के डॉक्टर सबसे पहले फेज-6 सिविल अस्पताल पहुंचेंगे, जिसके बाद चंडीगढ़ की ओर कूच किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें