फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के अध्यापकों के बीच लेख मुकाबला आज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। आज जिले के अध्यापकों के बीच लेख मुकाबला होने जा रहा है। यह मुकाबला शिक्षा विभाग नहीं बल्कि चुनाव आयोग करवा रहा है। मुकाबले में चुनाव प्रक्रिया में बूथ लेवल अफसर यानी बीएलओ की भूमिका निभाने वाले अध्यापक हिस्सा लेंगे। कोरोना काल में ऑनलाइन शिक्षा दे रहे अध्यापकों के बीच यह लेख मुकाबला भी ऑनलाइन होगा। इसमें पहले तीन स्थानों पर रहने वालों को नकद इनाम के साथ प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को यानी आज दोपहर 12 से साढ़े 12 बजे के बीच जिले के अध्यापकों का लेख मुकाबला होगा। पहले यह मुकाबला गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को करवाया जाना था। चुनाव प्रक्रिया के दौरान अध्यापक बूथ लेवल अफसर की जिम्मेदारी निभाते हैं। अध्यापकों के साथ ही जिले में बनाए गए इलेक्ट्रॉल लिटरेसी क्लब भी इस मुकाबले में हिस्सा लेंगे। इन क्लबों का गठन लोकतांत्रिक प्रणाली में चुनावों के महत्व व नागरिकों की भागीदारी को लेकर जागरुकता पैदा करने के लिए किया गया है।
लेख मुकाबलों के जरिए अध्यापकों व क्लबों को प्रोत्साहित करने का काम किया जा रहा है। पंजाब की अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी माधवी कटारिया ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने के लिए लोगों में चुनावों के प्रति संवैधानिक नजरिया होना चाहिए। इसलिए जागरुकता मुहिम जारी रखे जाने की जरूरत है। लोगों को जागरूक करने के लिए आयोग सोशल मीडिया प्लेटफार्म का इस्तेमाल कर रहा है। जिले की तीनों विधान सभाओं खरड़, मोहाली व डेराबस्सी से संबंधित बूथ लेवल अफसर व इलेक्ट्रॉल लिटरेसी क्लब के सदस्य मुकाबले में हिस्सा लेंगे। मुकाबले के लिए लिंक सोशल मीडिया के जरिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें