मोहाली। जिले में कोरोना महामारी से रविवार को 35 लोग संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, 36 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती। हालांकि इस दौरान किसी व्यक्ति की जान नहीं गई। डीसी गिरीश दियालन की ओर से इसकी पुष्टि की गई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह कोरोना गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन करें, जिससे हम सभी इस महामारी को मात दे सकें। जानकारी के मुताबिक रविवार को संक्रमित हुए लोगों में बनूड़ क्षेत्र से दो, डेराबस्सी से एक, ढकोली से दो, घडुआं से दो, खरड़ से एक, लालड़ू से एक और मोहाली से 26 केस पाए गए हैं। बता दें कि जिला मोहाली में अब तक कुल 19288 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 18181 लोग तंदुरुस्त हो चुके हैं और 358 लोगों की मौत हुई है। जबकि अभी 749 केस सक्रिय हैं।