फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज मोहाली के 195 वार्डों में 4.68 लाख मतदाता अपने पार्षद चुनने के लिए करेंगे मतदान

विज्ञापन
जीरकपुर नगर काउंसिल ऑफिस में पोलिंग बूथ कर्मी ईवीएम लेने के बाद अपना पूरा सामान व ईवीएम को चेक कर? - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
मोहाली। आज जिले भर में निकाय चुनाव के लिए मतदान होगा। इस दौरान मोहाली नगर निगम और सात नगर परिषदों के 195 वार्डो में चार लाख 68 हजार 169 मतदाता अगले पांच साल के लिए अपने पार्षद चुनने के लिए मतदान करेंगे। जिले में कुल 902 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मतदान प्रक्रिया के दौरान कोविड गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था का पूरा इंतजाम रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी गिरीश दियालन और एसएपी सतिंदर सिंह पूरी स्थिति पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक निकाय चुनाव के लिए कुल 509 मतदान केंद्र और इन सभी के लिए इतनी ही मतदान मुलाजिमों की टुकड़ी बनाई गई हैं। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में 4 मुलाजिम शामिल किए गए हैं। जबकि 20 फीसदी स्टाफ आरक्षित रखा है, जिसे जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल किया जाएगा। यहां रोचक बात यह है कि नगर परिषद जीरकपुर, डेराबस्सी और लालड़ू में पुरुषों की अपेक्षा महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। कड़ी सुरक्षा में पेट्रोलिंग पार्टियों को शनिवार को मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया है। नगर निगम चुनाव के लिए एसडीएम मोहाली जगदीप सहगल, गुरजिंदर सिंह बेनिपाल, जिला राजस्व अधिकारी को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।
एक नजर में नगर निगम मोहाली
नगर परिषद- खरड़, कुराली, नयागांव, बनूड़, जीरकपुर, लालड़ू और डेराबस्सी में कुल मतदाता- 468190, पुरुष मतदाता- 235441, महिला मतदाता-232730, थर्ड जैंडर-19 हैं। वहीं कुल मतदान केंद्र 509, संवेदनशील-219, अति संवेदनशील-48, प्रमुख राजनीति दल - कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल, भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी और आजाद उम्मीदवार हैं। आज मतदान सुबह - 8 बजे से 4 बजे तक होगा। हालांकि जो लोग 3.59 तक लाइन में लग गए होंगे, वह मतदान कर पाएंगे। भले ही मतदान के लिए शाम हो जाए। इसके बाद मतगणना- 17 फरवरी सुबह 9 बजे शुरू होगी।
विज्ञापन

मोहाली शहर में 152 मतदान केंद्र
मोहाली नगर निगम के लिए 50 वार्डों में मतदान होना है। 50 फीसदी सीटें सीधे महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। शहर में 152 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कुल मत 140901 हैं। इनमें से 72185 पुरुष, 68715 महिलाएं और एक थर्ड जेंडर वोटर है। यहां पर कुल उम्मीदवार 261 हैं।
लालड़ू में हैं 17 वार्ड
नगर परिषद लालड़ू के लिए गमाडा के अधिकारी महेश बंसल को रिटर्निंग अधिकारी लगाया गया। वहां पर कुल 17 वार्ड हैं। जहां पर 30 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कुल 26194 मतदाता शामिल हैं। इनमें से 12190 पुरुष और 14003 महिलाएं और थर्ड जेंडर का एक मतदाता है। यहां पर 76 उम्मीदवारों में टक्कर है।
कुराली में नहीं कोई थर्ड जेंडर मतदाता
नगर परिषद कुराली में सहायक कमिश्नर यूटी मनीषा राणा को रिटर्निंग अधिकारी लगाया है। यहां कुल 17 वार्ड हैं और 34 बूथ बनाए गए हैं। इलाके में कुल 25434 मतदाता हैं। इमनें 13150 पुरुष और 12284 महिलाएं शामिल हैं। यहां 64 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
बनूड़ में 13 वार्डों के लिए 14 बूथ बनाए
नगर परिषद बनूड़ के लिए सहायक कमिश्नर गिरीश वर्मा को रिटर्निंग अधिकारी लगाया गया है। यहां 13 वार्डों के लिए 14 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 7116 पुरुष, 6418 महिलाएं और एक थर्ड जेंडर शामिल है। कुल मतदाता 13535 हैं। यहां पर कुल 40 उम्मीदवारों में टक्कर है।
डेराबस्सी में 40980 करेंगे मतदान
नगर परिषद डेराबस्सी के लिए कुलदीप सिंह बाबा एसडीएम को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। नगर परिषद में 19 वार्डों के लिए 45 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कुल मतदाता 40980 हैं। इनमें 19534 पुरुष, 21443 महिलाएं और 3 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। यहां पर 78 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
जीरकपुर में महिला मतदाता ज्यादा
नगर परिषद जीरकपुर के लिए गमाडा के अधिकारी पवित्र सिंह को रिटर्निंग अधिकारी लगाया गया है। जीरकपुर के 31 वार्डों के लिए 94 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कुल मतदाता 102530 हैं। इनमें से पुरुष 49303, महिलाएं 53218 और 9 थर्ड जेंडर हैं। इनको मिलाकर कुल 102530 वोटर शामिल हैं। यहां पर 125 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है।
कुराली में 41 मतदान केंद्र
नगर परिषद तरसेम चंद पीसीएस सहायक कमिश्नर शिकायतें मोहाली को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। नगर परिषद के लिए कुल 21 वार्ड हैं। यहां पर 41 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और कुल 34305 मतदाता हैं। इनमें पुरुष 18508, महिलाएं 15997 हैं। यहां 64 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
खरड़ में 99 मतदान केंद्र
नगर परिषद खरड़ के लिए हिमांशु जैन आईएएस एसडीएम खरड़ को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। खरड़ नगर परिषद के 27 वार्डों में 99 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कुल मतदाता 84309 हैं। इनमें पुरुष 43555, महिलाएं 40852 और थर्ड जेंडर मतदाता 2 हैं। खरड़ में 149 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
नयागांव में 41 मतदान केंद्र
नगर परिषद नयागांव में चुनाव के लिए सहायक कमिश्नर शिकायतें तरसेम चंद को रिटर्निंग अधिकारी लगाया गया है। नगर परिषद में कुल 21 वार्ड हैं और 41 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें पुरुष 18508, महिलाएं 15797 मिलाकर कुल 34305 मतदाता शामिल हैं। यहां पर 109 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें