चंडीगढ़। बुधवार को दोपहर 2 बजे चंडीगढ़ से उत्तर प्रदेश के मऊ के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन रवाना होगी। इसमें 1600 श्रमिकों को थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद खाने-पीने का सामान देकर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि यूटी प्रशासन ने श्रमिकों की मांग पर दोबारा यूपी प्रशासन को चंडीगढ़ में फंसे श्रमिकों को उनके प्रदेश भेजने के लिए पत्र लिखा था, उधर से मंजूरी के बाद श्रमिकों को तीन जून को मऊ के लिए ट्रेन में बैठाया जाएगा।