डेराबस्सी। मौजूदा परिवेश में देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए युवाओं को वोट चोरी के प्रति जागरूक होना ही होगा। डेराबस्सी के गांव रामपुर बहाल में जनसंवाद कार्यक्रम में युवाओं से आह्वान करते हुए अमित बावा सैनी ने कहा। कार्यक्रम में लोगों ने पंजाब की मौजूदा सरकार और लोगो की समस्याओं पर उनके सरोकार पर भी बातचीत की। जनसंवाद कार्यक्रम में तरसेम राणा, रविंदर, राजू व अन्य शामिल थे।