मोहाली। मोहाली-खरड़ फ्लाईओवर पर बलौंगी के पास एक हिमाचल रोडवेज की बस के टायरों में आग लग गई। सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
घटना सोमवार रात की है। हिमाचल रोडवेज की बस बैजनाथ जा रही थी। जब वह मोहाली-खरड़ फ्लाई ओवर पर चढ़ी तो उसके पीछे के टायरों मेें आग लग गई। रोड पर जा रहे अन्य वाहन चालकों ने देखा तो उन्होंने बस ड्राइवर को इस बारे में बताया। ड्राइवर ने बस साइड में रोक दी और सभी सवारियों को सुरक्षित तरीके से बस से बाहर निकाला गया। मौके पर मौजूद लोगों ने फायर ब्रिगेड को मामले की सूचना दी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। बाद में दूसरी बस के माध्यम से सवारियों को हिमाचल भेजा गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने सब फायर ऑफिसर सुरेश कुमार, फायरमैन विजय शंकर, रजिंदर पाल सिंह, ड्राइवर गुरतेज सिंह मौजूद थे।