फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सेक्टर-71 में घर के बाहर खड़ी कार के टॉयर चोरी, ईंटों के सहारे छोड़ा

Sun, 31 Dec 2023 06:27 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मामला किया दर्ज, सीसीटीवी में ब्रेजा कार आई नजर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। मटौर पुलिस ने गाड़ी के चारों टायर चोरी करने के मामले में अज्ञात पर मामला दर्ज किया है। घटना 27 दिसंबर की रात की है। सेक्टर-71 निवासी विशाल हासे ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसने 27 दिसंबर की रात को अपनी बेलेनो गाड़ी घर के बाहर खड़ी की थी। सुबह देखा तो गाड़ी ईंटों पर खड़ी थी। कोई अज्ञात उसकी गाड़ी के चारों टायर चोरी कर ले गए। विशाल हासे ने बताया कि उन्होंने जब आसपास लोगों के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो उन्हें सीसीटीवी कैमरे में एक सिल्वर कलर की ब्रिजा गाड़ी नजर आई। यह ब्रेजा गाड़ी आईवीवाई अस्पताल से होती हुई उनके घर के पास बने गुरुद्वारा साहिब तक आती नजर आई है। इसी गाड़ी में सवार लोगों ने उनकी गाड़ी के चारों टायर चोरी किए हैं। विशाल ने बताया कि उनके एरिया में काफी लोग एनआरआई है। रात के समय यहां गश्त भी कम होती है। इसका फायदा चोर उठा रहे हैं। इससे पहले भी इस एरिया में दो गाड़ियों के टायर चोरी हो गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें