फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: डेराबस्सी में टिप्पर ने दो बाइक सवार युवकों को कुचला, गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। डेराबस्सी थाने के पास रविवार रात करीब पौने आठ बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। मिट्टी से भरे एक तेज रफ्तार टिप्पर ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें चंडीगढ़ के सरकारी अस्पताल रेफर किया गया है। टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। टिप्पर का पहिया उनकी टांगों के ऊपर से गुजर गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद टिप्पर चालक वाहन लेकर भाग गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मिट्टी से लदा टिप्पर सरकारी कॉलेज की ओर से तेज गति से डेराबस्सी की तरफ आ रहा था। इसी दौरान दोनों युवक मोटरसाइकिल पर वहां से गुजर रहे थे। थाने के नजदीक टिप्पर की चपेट में आने से यह हादसा हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें चंडीगढ़ सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



टिप्परों की तेज रफ्तार से लोगों में रोष

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में रोष देखने को मिला। लोगों का कहना है कि माइनिंग कार्य में लगे सैकड़ों टिप्पर डेराबस्सी की सड़कों पर तेज रफ्तार से दौड़ते हैं। इससे हादसों का खतरा लगातार बना हुआ है। लोगों ने प्रशासन से टिप्परों की गति पर अंकुश लगाने की मांग की है। उन्होंने यातायात नियमों का सख्ती से पालन करवाने की भी मांग की। कुछ लोगों के अनुसार, सड़क पर गिरी बिजली की तारों के कारण भी यह हादसा हुआ हो सकता है। बताया गया कि तारों में उलझने के दौरान दोनों युवक टिप्पर की चपेट में आ गए। डेराबस्सी थाना प्रभारी सुमित मोर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसे का मुख्य कारण क्या था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें