फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर ओवरलोड टिप्पर गड्ढे में पलटा, लगा जाम

Sat, 14 May 2016 09:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
हाइवे पर ओवरलोड टिप्पर गड्ढे में पलटा, लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जीरकपुर में अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर शनिवार को जीरकपुर में एक टिप्पर पलटने से जाम लग गया। जबकि ट्रैफिक पुलिस ने जेसीबी से टिप्पर को खाली करके साइड में करवाया। इसके बाद जाकर स्थिति काबू में आई। जानकारी के अनुसार, सिंघपुरा चौक के पास सर्विसलेन बनाने का काम चल रहा है, जिसके लिए सिंघपुरा चौक के पास एक गड्ढा खोदा गया है। गड्ढे के आसपास सुरक्षा के उचित इंतजाम नहीं होने के कारण शनिवार सुबह एक पत्थरों से भरा टिप्पर इसमें गिरकर पलट गया। इसके बाद उसके सड़क पर बिखर गए। टिप्पर रिंग रोड से सिंघपुरा चौक की ओर आ रहा था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस पार्टी ने जेसीबी की मदद से पत्थर व टिप्पर को हटवाकर ट्रैफिक को सुचारु किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें