फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: दिवाली से नए साल तक पटाखे चलाने का समय तय, उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। मोहाली जिला प्रशासन ने त्योहारों के दौरान पटाखों के शोर और प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाया है। दिवाली से लेकर नए साल तक पटाखे चलाने के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है। निर्धारित समय के बाहर पटाखे चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी कोमल मित्तल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। ये आदेश 31 अक्तूबर 2026 से 2 जनवरी 2027 तक लागू रहेंगे। दिवाली पर 8 नवंबर को रात 8 बजे से 10 बजे तक पटाखे चलाने की अनुमति होगी। श्री गुरु नानक देव जी के गुरुपर्व पर 24 नवंबर को सुबह 4 बजे से 5 बजे तक पटाखे चलाए जा सकेंगे। इसी दिन रात 9 बजे से 10 बजे तक भी पटाखे चलाने की अनुमति होगी। अब इन त्योहारों पर लोग मनमर्जी से पटाखे नहीं चला सकेंगे।
विज्ञापन




क्रिसमस और नए साल के लिए समय

क्रिसमस के अवसर पर 25 और 26 दिसंबर की मध्यरात्रि 11:55 बजे से 12:30 बजे तक पटाखे चलाने की अनुमति होगी। नए साल के स्वागत के लिए 31 दिसंबर 2026 और 1 जनवरी 2027 की मध्यरात्रि भी रात 11:55 बजे से 12:30 बजे तक ही पटाखे चलाए जा सकेंगे। इन निर्धारित समयों के अलावा पटाखे चलाने पर पाबंदी रहेगी। उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



नियमों का सख्ती से पालन

जिलाधिकारी कोमल मित्तल ने कहा कि निर्धारित समय के अलावा पटाखे चलाने की अनुमति नहीं होगी। पटाखों की बिक्री, इस्तेमाल और ध्वनि स्तर को लेकर पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण संबंधी नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। पुलिस और संबंधित विभागों को इन आदेशों का पालन सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे त्योहारों को शांतिपूर्ण और पर्यावरण के अनुकूल तरीके से मनाएं तथा निर्धारित समय और नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें