फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: टाइल्स लगाने का काम एक सप्ताह से बंद, 50 हजार की आबादी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना स्थित सोही टावर रोड पर नगर परिषद की ओर से कराया जा रहा नई टाइल्स लगाने का काम करीब एक सप्ताह से अधर में लटका हुआ है। इसकी वजह से सोही सोसाइटी, हिम विहार, गोविंद विहार, योग विहार, विकास नगर, हाइलैंड सोसाइटी, गोल्डन स्टेट, प्रेशर एनक्लेव समेत करीब दस सोसाइटी और कॉलोनियों में रहने वाली पचास हजार से अधिक की आबादी सीधे तौर पर प्रभावित हो रही है। स्थानीय निवासियों के अनुसार सोही टावर रोड की नगर परिषद ने नई टाइल्स लगाने के लिए करीब एक महीने पहले खुदाई की थी। खोदे गए इस रोड की लंबाई बलटाना मेन रोड से लेकर टी-पॉइंट तक करीब पांच सौ मीटर है। होली से पहले टाइल्स लगाने का काम शुरू हुआ था। यह अभी तक पूरा नहीं किया गया है। पूरा रास्ता उबड़-खाबड़ पड़ा है। दो पहिया वाहन चालकों को गिरने का डर लगा रहता है। वाहनों के आवागमन के कारण दिनभर धूल मिट्टी उड़ती है। जो स्वस्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है।
विज्ञापन



नप किस्तों में कर रहा काम
नगर परिषद किस्तों में काम कर रहा है। पांच सौ मीटर के रोड पर टाइल्स लगाने में एक महीने से अधिक का समय हो चुका है। वह भी अभी तक पूरा नहीं हुआ है। महीनेभर से लोग धूल मिट्टी में रह रहे हैं। -विजय, बलटाना


मैनहोल के ढक्कन खुले हैं

मनमर्जी से काम होता है। जनता की किसी को कोई परवाह नहीं है। सड़क की खोदाई के बाद से मैनहोल की ढक्कन खुले पड़े हैं। गटका निकला पड़ा है। वाहन फिसलने का डर बना हुआ है। कई लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। -अरुण, बलटाना
विज्ञापन




वाहनों से उड़ती है धूल-मिट्टी
दिनभर उखड़ी सड़क पर हजारों की संख्या में वाहन गुजरते हैं। इस कारण धूल-मिट्टी उड़ती है। ऐसे में पैदल चालकों को सांस लेने में भारी दिक्कत होती है। खासकर बुजुर्गों को। कई लोग बीमार भी हो चुके हैं। -रिषीपाल सिंह, बलटाना


दुकान के आगे ठहरता है पानी

अभी इस रोड को बनाने की कोई जरूरत नहीं थी। पुरानी रोड भी अच्छी बनी थी। निर्माणाधीन रोड पर पानी ढलान भी ठीक से नहीं बनाया गया है। मेरी दुकान के आगे पानी ठहरता है, यह भारी समस्या है। -भूपेश, बलटाना



किसी मटेरियल की कमी के कारण काम बंद हो गया होगा। हाल ही में खुद विजिट करके आया था। काम चल रहा था। अन्य काम को भी जल्द पूरा करा दिया जाएगा। - परविंदर सिंह भट्टी, नगर परिषद जीरकपुर


इस रोड को बनाने की नहीं थी आवश्यकता

2022 में नई टाइल्स लगाकर रोड का निर्माण किया गया था। अभी इस रोड को बनाने की कोई आवश्यकता ही नहीं थी। जहां लोगों को जरूरत है वहां काम नहीं किया जा रहा है। विकाश नगर और प्रशांत बिहार में बरसात के दौरान पानी भर जाता है। लोग अपने घरों से नहीं निकल पाते हैं। सरकार को वहां काम करना चाहिए, लेकिन वहां कोई काम नहीं किया गया है। विधायक कुलजीत सिंह रंधावा इसे करा रहे हैं। इसमें हमारी कोई भूमिका नहीं है। -शिवानी गोयल, एसी, वार्ड नंबर-7 बलटाना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें