मोहाली। तीन युवक एक व्यक्ति को हथियार दिखाकर उसका मोबाइल फोन छीनकर भाग गए। पुलिस को शिकायत में पीड़ित बाबू लाल ने बताया कि वह यूपी का रहने वाला है और यहां बलौंगी के आजाद नगर में रहता है। मंगलवार को सुबह वह इंडस्ट्रियल एरिया में काम पर जा रहा था तो बलौंगी के गंदे नाले के पास बाइक सवार तीन युवक मुंह ढके हुए हाथ में लोहे से बने हथियार लेकर आए और उसे घेरकर कहा कि जो कुछ भी है निकालकर दे। उसने विरोध किया ताे उन्होंने उसके साथ मारपीट की और जेब से मोबाइल फोन छीनकर भाग गए। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। बलौंगी पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।