फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: तीन मोबाइल समेत लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पुलिस ने लूटपाट करने वाले गिरोह को काबू किया है। डीएसपी हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि इस गिरोह को एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस की हिदायतों पर शरारती तत्वों के खिलाफ शुरू की गई मुहिम के तहत गिरफ्तार किया गया है। सोहाना पुलिस के एसएचओ इंस्पेक्टर अनमदीप सिंह ने बताया कि सेक्टर-86 निवासी मीन लुहार ने मोबाइल फोन की स्नैचिंग के बारे में शिकायत दी थी।
विज्ञापन

उनकी शिकायत पर थाना सोहाना में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच के दौरान हवलदार जुगराज सिंह ने गुरजीत सिंह निवासी गांव मौली वैदवान, परविंदर सिंह निवासी सेक्टर-67 और रोशन मंडल निवासी बिहार को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान इन व्यक्तियों से एक बाइक, तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें