फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: शादी का झांसा, होटल में ले जाकर तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। खरड़ के एक होटल में शादी का झांसा देकर एक युवती से हरियाणा के तीन युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। खरड़ सदर थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जीरकपुर में परिवार के साथ रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही पीड़िता की करीब तीन महीने पहले स्नैपचैट के माध्यम से हरियाणा के सचिन से पहचान हुई थी। दोनों के बीच फोन और चैट पर बातचीत होने लगी। आरोप है कि सचिन ने शादी का भरोसा देकर मिलने के लिए राजी किया। पीड़िता के अनुसार 27 जून को सचिन उसे खरड़ बुलाकर शादी की बात कहकर एक होटल में ले गया। वहां उसके दो दोस्त अंकित और नितेश पहले से मौजूद थे। आरोप है कि सचिन ने पहले कमरे में उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। इसके बाद वह बाहर चला गया। फिर नितेश और अंकित नामक युवक ने भी दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने बताया कि मौका मिलते ही वह बाथरूम गई और चचेरे भाई को फोन कर घटना की जानकारी दी। भाई ने 112 पर सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सचिन पुत्र जय भगवान निवासी गांव गढ़वाली, जुलाना (जींद), अंकित पुत्र जयवीर निवासी गांव मंगला खेड़ा, जुलाना (जींद) और नितेश पुत्र रनवीर निवासी गांव एकस, जुलाना (जींद) के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें