फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजधार हथियारों व लाइसेंसी पिस्तौल सहित तीन युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की ओर से जगह-जगह नाके लगाकर चेकिंग की जा रही है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान चेकिंग में अपराधी पृष्ठभूमि वाले तीन युवकों को तेजधार हथियारों और लाइसेंसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस को संदेह है कि यह युवक चुनाव के दौरान माहौल खराब करने के मकसद से घूम रहे थे। थाना प्रभारी कुलबीर सिंह ने बताया पुलिस हरियाणा की सीमा पर गांव दफरपुर के नजदीक नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान एक कार को रोक कर तलाशी ली तो उसकी डिग्गी से कृपाणों सहित अन्य तेजधार हथियार बरामद हुए। इस कार में तीन युवक सवार थे और इनकी पहचान कार चालक गुरउपदेश सिंह निवासी रणजीत नगर, पटियाला, हरविन्दर सिंह निवासी दीप नगर, पटियाला और गुरजिन्दर सिंह निवासी गांव कुरड़ा सोहाना मोहाली के रूप में हुई है। गुरउपदेश सिंह से एक लाइसेंसी पिस्तौल भी बरामद हुई है, जो कि उसके पिता के नाम पर है और पिता की मौत हो चुकी है। तीनों के खिलाफ पटियाला और अन्य जगह आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर इसकी सूचना पटियाला पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें