फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: युवती से दुष्कर्म के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार, रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। खरड़ सदर पुलिस ने एक युवती से होटल में दुष्कर्म करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। अदालत ने तीनों आरोपियों को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस थाना सदर खरड़ के थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि हाल ही में एक युवती के बयानों पर मामला दर्ज किया गया था। युवती ने अपने दोस्त सचिन कुमार और उसके दो अन्य दोस्तों अंकित व नितेश पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। ये सभी हरियाणा के निवासी हैं। यह घटना खरड़ लांडरा रोड पर स्थित एक होटल में हुई थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें दो दिन के लिए पुलिस रिमांड में भेजने का आदेश दिया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें