मोहाली। फेज-6 स्थित दारा स्टूडियो चौक पर एक बाइक टैक्सी चालक के अचानक ओवरटेक करके दाएं मुड़ने के कारण पीछे आ रही दो गाड़ियां आपस में टकरा गई। इस टक्कर में बाइक टैक्सी को भी टक्कर लगी और इस कारण पीछे बैठी युवती भी घायल हो गई है। उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में पता लगा है कि घायल की पीठ में चोट आई है।
गांव बलौंगी निवासी घायल युवती हर्ष कौर ने बताया कि वह फेज-5 की एक निजी कंपनी में काम करती है। उसकी ड्यूटी की शिफ्ट शाम पांच बजे शुरू होती है, जब बुधवार को वह बाइक टैक्सी बुक करके ऑफिस के लिए जा रही थी तो तभी उसका बाइक चालक कार को ओवरटेक करके दाएं मुड़ने लगा। इससे पीछे आ रही कार ने अचानक ब्रेक लगाई, परंतु उसके पीछे आ रही कार ने जोर से टक्कर मारी। इस टक्कर में अगली कार में टक्कर लगी, जिससे बाइक टैक्सी वाले को भी टक्कर लगी। इस टक्कर के कारण वह नीचे गिर गई ओर उसकी पीठ में चोट आई। उसे कार चालक ने फेज-6 सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।