फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बनूड़ में तीन वाहन टकराए, टाटा 407 के चालक की मौत, दो गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरां/बनूड़। शहर के तेपला राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन वाहन आमने-सामने टकरा गए। इस हादसे में एक वाहन के चालक की मौत हो गई, जबकि दो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक वीरवार तड़के करीब 4 बजे एक घोड़ा ट्राला लांडरां से अंबाला की ओर जा रहा था तभी तेपला की ओर से आ रही टाटा 407 गांडी के साथ उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। इसके बाद तेपला की ओर से आ रहा एक अन्य कंटेनर टाटा 407 भी उनसे टकरा गया। इस हादसे में टाटा 407 के चालाक की मौत हो गई। इसकी सूचना पर एएसआई जसविंदर पाल पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। हादसे में तीनों वाहन क्षतिग्रस्त होने के साथ ही चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस पार्टी और राहगीरों ने बड़ी मुश्किल से घायल वाहन चालकों को क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकाला। उन्हें इलाज के लिए बनूड़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने टाटा 407 गाड़ी के चालक को मृत घोषित कर दिया और बाकी दो को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल मोहाली रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई जसविंदर पाल ने बताया कि मृतक चालक की पहचान मनोज कुमार (45) निवासी गांव ऊंचा समाना, करनाल, हरियाणा और घायलों की पहचान माजिद पुत्र साजिद निवासी मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश और राकेश कुमार निवासी बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। घायल राकेश कुमार के बयान पर घोड़ा ट्राला चालक माजिद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फोटाे कैप्शन
लांडरां/बनूड़। घटना में क्षतिग्रस्त वाहन और अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती घायल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें