फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनूड़ में वीरवार को एक मंदिर से दानपात्र ही उठाकर ले गए तीन चोर, सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरां-बनूड़। शहर में हो रही चोरियां रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। रात करीब 11 बजे मुख्य मार्ग पर स्थित बन्नों माई मंदिर के बरामदे में रखी गोलक (दानपात्र) को तीन चोर उठाकर ले गए। जबकि यह गोलक चेन से बांधकर रखी हुई थी, इसके बावजूद चोर चेन को काटकर चोरी की वारदात करके फरार हो गए। हालांकि चोर यहां मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए हैं। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी के प्रधान बिक्रमजीत पासी ने बताया कि बुधवार की रात करीब 12 बजे मंदिर के पुजारी को फोन आया कि तीन युवक मंदिर के बरामदे में रखी गोलक उठाकर ले गए हैैं। यह चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। उन्होंने बताया कि गोलक में करीब चार हजार रुपये थे। प्रधान की शिकायत पर पुलिस ने फुटेज को अपने कब्जे में लेकर वारदात की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें