जीरकपुर। पुलिस ने वीआईपी रोड पर स्थित तीन स्पा सेंटरों पर देर शाम छापा मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में नेचर स्पा एंड सैलून, हनी बी स्पा और मिनी ट्यूलिप डे स्पा के मालिकों और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। तीनों स्पा सेंटर देह व्यापार का धंधा कर रहे थे। पांच युवतियों को रेस्क्यू किया है।
पुलिस ने यह कार्रवाई सूचना के आधार पर की है। आरोपी अमित गुप्ता निवासी अमृतसर हाल निवासी नेचर स्पा एंड सैलून, देवा जी प्लाजा वीआईपी रोड जीरकपुर, विकास हनी बी स्पा सेंटर जीरकपुर, श्रेया मिनी ट्यूलेप डे स्पा वीआईपी रोड जीरकपुर निवासी हैं। जानकारी देते हुए जांच अधिकारी नरिंदर कुमार ने बताया के वह पुलिस पार्टी के साथ कोहिनूर ढाबे पर जांच कर रहे थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि वीआईपी रोड पर कुछ स्पा सेंटर के मालिक देह व्यापार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर छापा मारा। पुलिस ने स्पा सेंटरों के मालिकों पर कार्रवाई शुरू कर दी है।