फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: झपटमारी के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गन प्वाइंट पर लूटपाट के एक मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से दो आईफोन, एक लैपटॉप और वारदात में इस्तेमाल की गई एक स्विफ्ट कार बरामद की गई है। जांच के दौरान एक आरोपी से 49.82 ग्राम हेरोइन मिलने पर मामले में एनडीपीएस एक्ट की धाराएं भी जोड़ दी गई हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार थाना आईटी सिटी में तीन जून को लूट की वारदात के बाद अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया था कि आरोपियों ने उससे गन प्वाइंट पर दो सोने की चेन, तीन मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और उसकी थार गाड़ी की चाबी छीन ली थी।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने जगरूप सिंह निवासी गांव जामा राय जिला तरनतारन, कुंदन लाल निवासी गांव चक्क हकीम तहसील फगवाड़ा जिला कपूरथला और जीवनदीप सिंह निवासी गांव खुड्डा अलीशेर चंडीगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और बरामदगी के दौरान आरोपियों से दो आईफोन, एक लैपटॉप और एक स्विफ्ट कार बरामद की गई।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान आरोपी जगरूप सिंह के कब्जे से 49.82 ग्राम हेरोइन भी बरामद हुई। इसके बाद मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 सहित अन्य धाराएं जोड़ दी गईं।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मुख्य आरोपी जगरूप सिंह के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। वहीं आरोपी कुंदन लाल के खिलाफ भी नशा तस्करी, धोखाधड़ी और अन्य आपराधिक मामलों में मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य वारदातों तथा संभावित साथियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद सामान के अलावा लूटी गई अन्य चीजें कहां छिपाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें