फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: 18 किलो गांजा समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। मुबारिकपुर पुलिस ने मंगलवार की रात तीन नशा तस्करों को 18 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। तीनों के नाम दीप राज, विकास कुमार और सुरिंदर कुमार हैं और तीनों बिहार निवासी हैं। मुबारिकपुर पुलिस चौकी इंचार्ज गुरविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बिहार निवासी कुछ युवक डेराबस्सी इलाके में नशे का कारोबार कर रहे हैं और आज भी गांजा सप्लाई देने आ रहे हैं। इस पर पुलिस की टीम ने रेलवे स्टेशन के सामने नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान डेराबस्सी की ओर से आ रही एक वैगनआर कार (नंबर एचआर 55बी 5311) को रोका तो इसमें तीन युवक सवार थे। तलाशी लेने पर कार से 18 किलो गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इसके बाद डेराबस्सी अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें