फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल दिखाकर युवक से बाइक और नकदी लूटकर तीन लुटेरे फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। बाइक पर अपने घर जा रहे एक युवक से बुधवार की रात तीन लुटेरे पिस्तौल दिखाकर उसकी बाइक, 18 सौ रुपये और एटीएम कार्ड के साथ जरूरी दस्तावेज लूटकर फरार हो गए। यह वारदात उस समय हुई, जब पीड़ित युवक बाजार से खाना खाकर अपनी बाइक पर बलटाना में अपने घर के नजदीक पहुंच गया था। युवक की शिकायत पर जीरकपुर थाना पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मोहम्मद लायक निवासी गोविंद विहार बलटाना ने बताया कि वह कारपेंटर का काम करता है। बुधवार की रात वह खाना खाकर घर लौट रहा था। इसी दौरान उसके घर के पास एक मोड़ पर तीन युवक घात लगाकर बैठे थे। जब वह यहां मुड़ा तो युवकों ने उसको घेर लिया और एक युवक ने उस पर पिस्तौल तान दी और दूसरे युवक उसके साथ हाथापाई करने लगे। युवकों ने उसे बाइक से नीचे उतारा और एक युवक उसकी बाइक पर बैठकर स्टार्ट करने लगा। तभी दूसरे युवक ने उसका मोबाइल फोन, जेब से 18 सौ रुपये, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड के अलावा कुछ जरूरी दस्तावेज छीनकर फरार हो गए। इसके बाद उसने घर जाकर अपने भाई अमन के फोन से बलटाना पुलिस चौकी को सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है ताकि लुटेरों का कोई सुराग लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें