फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला मोहाली में 24 घंटे में कोरोना से तीन लोगों की मौत, 373 संक्रमित पाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में कोरोना पीड़ितों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और साथ ही संक्रमित लोगों की मौत भी हो रही है। इससे जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ी हुई है। बुधवार को कोरोना महामारी से जहां तीन संक्रमित लोगों की मौत हो गई, वहीं 373 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही जिले में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा 486 पर पहुंच गया है। जबकि अभी कोरोना के 4838 केस सक्रिय हैं। डीसी गिरीश दियालन ने कोरोना की रोकथाम के लिए लोगों से अपील की है कि वह खुद को कोरोना संक्रमण से बचाएं तो दूसरे लोग भी संक्रमित होने से बचेंगे। इसके लिए हम सभी को कोरोना गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन करना होगा, जिससे कोरोना महामारी को मात दी जा सके। उन्होंने लोगों को नसीहत दी है कि जिन आयु वर्ग के लिए कोरोना के टीकाकरण की मुहिम चल रही है, वह लोग टीका जरूर लगवाएं।
जानकारी के मुताबिक बुधवार को जिन लोगों की मौत हुई है, उनके बारे में जिला प्रशासन की तरफ से ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई। हालांकि संक्रमित होने वाले लोगों में डेराबस्सी के 20, ढकोली के 79, लालड़ू के 10, बूथगढ़ के सात, घडुआं के 10, खरड़ के 52, कुराली के 23 और मोहाली शहरी क्षेत्र के 172 केस शामिल हैं। जबकि 307 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती। अब तक जिले में कोरोना के कुल 32984 केस सामने आ चुके हैं और इनमें से 27660 लोग तंदुरुस्त हो चुके हैं। जबकि अभी 4838 केस सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें