फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सीनियर सिटिजन महिला से गाली-गलौज व अश्लील इशारे, तीन पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मोहाली। फेज-10 में अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई के दौरान एक सीनियर सिटिजन महिला से गाली-गलौज, धमकाने और अश्लील इशारे करने का मामला सामने आया है। थाना फेज-11 पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

शिकायतकर्ता निवासी फेज-10 मोहाली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे पंजाब सचिवालय से सेवानिवृत्त हैं। 12 फरवरी को उनकी आंख का ऑपरेशन हुआ था। 16 फरवरी को शाम करीब 4:58 बजे जब वह घर के बाहर खड़ी थीं और नगर निगम के अधिकारी अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी दिपांशु सोढ़ी उर्फ नन्नू, चांद सोढ़ी और उसका पति (नाम अज्ञात) वहां पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों ने उन्हें और उनके पति को गालियां दीं, धमकाया और मारने की कोशिश की। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने अपशब्द कहे, अश्लील इशारे किए और उनकी दूसरी आंख खराब करने की धमकी दी। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनकी गरिमा और निजी सम्मान को ठेस पहुंचाई और सार्वजनिक रूप से उनकी छवि खराब करने की कोशिश की।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें