मोहाली। जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण तीन नए केस सामने आए, जबकि 9 मरीज तंदुरुस्त हुए हैं। डीसी गिरीश दियालन ने लोगों से अपील की है कि वह कोविड गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन करें, क्योंकि अभी कोरोना का खतरा पूरी तरह टला नहीं है। साथ ही 18 साल से अधिक उम्र के लोग पहल के आधार पर टीकाकरण करवाएं। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को संक्रमित हुए लोगों में बूथगढ़ से दो और मोहाली से एक सामने आया है। जिले में कोरोना के अब तक कुल 68690 केस सामने आ चुके हैं और इनमें से 67586 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं अभी 43 केस सक्रिय हैं, जबकि 1061 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्यूरो