मोहाली। जिले में बुधवार को कोरोना महामारी से तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि चार लोग तंदुरुस्त हुए। हालांकि इस दौरान किसी की मौत नहीं हुई। डीसी गिरीश दियालन ने इस संबंधी पुष्टि की। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह कोरोना गाइडलाइन का पालन जरूर करें और अभी कोरोना का खतरा टला नहीं है। 18 साल से अधिक उम्र के लोग कोरोना टीकाकरण जरूर करवाएं। वहीं, जिले में अब तक कोरोना से 68505 लोग संक्रमित हो चुके हैं और इनमें से 67402 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 1057 संक्रमितों की मौत हो चुकी है और अभी मात्र 46 केस सक्रिय रह गए हैं।