फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामारी : कोरोना संक्रमण थमा... मौतों का सिलसिला जारी, मोहाली में तीन और लोगों की मौत, 53 हुए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार काम होने के साथ रिकवरी दर भी बढ़ी है, लेकिन मौतों का सिलसिला जारी है। शनिवार को कोरोना से तीन लोगों की मौत हुई, जबकि 53 लोग संक्रमित हुए हैं। इसके साथ ही 146 लोग तंदुरुस्त भी हुए।
विज्ञापन

डीसी गिरीश दियालन ने इस संबंधी पुष्टि करते हुए लोगों से कोरोना दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील की है। शनिवार को डेराबस्सी में छह, ढकोली में 12, लालड़ू में एक, बूथगढ़ में तीन, घंडूआं में पांच, खरड़ में 15, कुराली में एक और मोहाली में 10 लोग संक्रमित हुए हैं।
जिले में अब तक कोरोना के कुल 67739 केस आ चुके हैं। इनमें से 65802 लोग ठीक हुए हैं और 919 सक्रिय मामले हैं। इसके अलावा 1018 लोगों की मौत हो चुकी है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि कोरोना के लक्षण दिखने पर तुरंत जांच करवाएं। इसके साथ ही चिकित्सीय सहायता के लिए सेहत विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें